मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य का क्या क्या लाभ होता है?
मैंने अपने जीवन में मेडिटेशन से स्वास्थ्य के अनेक लाभ देखे हैं। हालाँकि, यहां मैं उन में से आपको कुछ प्रमुख लाभ बताऊंगा:
#मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थ्य के लाभ:
1. मानसिक तनाव कम होता है: मेडिटेशन से कोर्टिसोल जैसे तनाव हार्मोन का निःसरण कम होता है। यह मन और शरीर को शांत और संतुलन की स्थिति में ले आता है। मन का दुःख और कष्ट कम हो जाता है।
2. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: नियमित मेडिटेशन चिंता और अवसाद के लक्षणों को कम करके, खुशी और संतुष्टि की भावनाओं को बढ़ा कर सम्पूर्ण मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाता है।
3. एकाग्रता बृद्धि करता है : नियमित मेडिटेशन करके आप अपने मन को बश में कर सकते हो और इस से आप की एकाग्रता बढ़ जाती है और आप सब काम अच्छे से कर सकते हो।
4. बेहतर नींद होती है: सोने से पहले मेडिटेशन करने से शरीर और मन शांत होता है, दिन भर की बहुत सी उल्टी सीधी सोच कम हो जाती है जिससे नींद बहुत अच्छी आती है।
5. मानसिक शक्ति की बृद्धि होती है: रोजाना मेडिटेशन करने से मष्तिस्क और बुद्धि का विकास होता है। इस से कर्म क्षमता और इच्छाशक्ति (willpower) बढ़ जाती है। और यह बढ़ते बढ़ते एक ऐसी जगह पर जा सकती है जहां आप जो चाहोगे वही होगा।
6. अन्तर्मन स्वच्छ होता है: नियमित मेडिटेशन करने से मन साफ होता है और खुद को और दूसरों को समझने की क्षमता बढ़ती है।
# मेडिटेशन से शारीरिक स्वास्थ्य के लाभ:
1. रक्तचाप कम होता है: नियमित मेडिटेशन करने से शरीर और मन शांत होता है और शरीर में रक्तचाप कम होता है।
2. हृदय रोग को रोकता है: नियमित मेडिटेशन चिंता को कम करता है, रक्तचाप को कम करता है और शरीर और दिमाग को संतुलित करता है। और इस से हृदय की कार्य क्षमता बढ़ता है और हृदय रोग की संभावना नहीं रहती है।
** मुझे खुद को यह लाभ मिला है।
3. संपूर्ण रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है: नियमित मेडिटेशन करने से शरीर की क्षमता बढ़ती है। रोग संक्रमण को रोकता है। शरीर रोगमुक्त होता है। कभी-कभी किसी विशेष कारण से अगर रोग हो भी जाता है तो जल्दी ठीक हो जाता है।
4. दर्द से राहत मिलता है: मेडिटेशन दर्द की अनुभूतियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। लेकिन यह सिर दर्द को बहुत ही कम समय में ठीक ज़रूर कर देता है।
5. हार्मोन स्राव को नियंत्रित करता है: मेडिटेशन शरीर में सभी हार्मोन के स्राव को नियंत्रित कर सकता है और इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
6. बेहतर श्वसन प्रणाली: नियमित ध्यान करने से शरीर में ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ती है। यह फेफड़ों और पूरे श्वसन तंत्र के लिए अच्छा होता है।
7. पाचन तंत्र अच्छा होता है: चिंता, तनाव और क्रोध निश्चित रूप से IBS (irritable bowel syndrome) जैसी पेट की बीमारियों का कारण बनते हैं या उसे बढ़ा देते हैं। नियमित मेडिटेशन शरीर और दिमाग को संतुलित करता है, एसिड और पाचक रसों के स्राव को नियंत्रित करता है और परिणामस्वरूप पाचन तंत्र स्वस्थ होता है।
* यह याद रखना बहुत ज़रूरी है कि मेडिटेशन ये सभी लाभ बिलकुल दे सकता है, फिर भी किसी गंभीर बीमारी के दौरान पेशेवर चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
N.B. मेडिटेशन करने से मुझे बहुत कुछ मिला है या आप यह भी कह सकते हैं कि मुझे वह सब कुछ मिल गया है जो मैं पिछले कुछ वर्षों से मांग रहा था और अभी भी मिल रहा है। अगर आप लंबे समय से मेडिटेशन कर रहे हैं और कुछ हासिल नहीं कर पाए हैं तो यह तय है कि आप सही तरीके से मेडिटेशन नहीं कर पाए हैं या नहीं कर पा रहे हैं।
और यदि आप ऐसा सोचते हैं तो इसे सही तरीके से करने के लिए मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

Super Amazing info 💕